प्रसिध्द गायक केके का हॉर्टअटक से निधन, शो के दौरान बिगड़ी थी तबियत

कोलकाता के न्‍यू मार्केट पुल‍िस स्‍टेशन (New Market Police Station) में गायक केके (KK) की अप्राकृतिक मौत का एक मामला दर्ज (case registered for unnatural death )  क‍िया गया है. पुल‍िस केके के परिवार के आने का इंतजार कर रही है. परिवार का कंसेंट म‍िलने और बॉडी की पहचान के बाद पोस्‍टमार्टम क‍िया जाएगा.

एसएसकेएम अस्पताल के मुताबिक, शव के पोस्‍टमार्टम की तैयारी कर ली गई है. पोस्‍टमार्टम के बाद गायक का पार्थ‍िव शरीर परिवार को सौंप द‍िया जाएगा और निधन कैसे हुआ इसका खुलासा भी पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट के अधार पर ही किया जाएगा. पुलिस अब पोस्‍टमार्टम की र‍िपोर्ट का इंतजार कर रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button