कवर्धा में किसानों ने आंदोलन शुरू होने की खबर है। NH-30 पर जोराताल के पास चक्काजाम से यातायात प्रभावित है। ट्रैक्टरों के साथ किसान सड़क पर उतरे हैं और मुख्य राजमार्ग पर लंबा जाम लग चुका है।
कवर्धा में भारतीय किसान संघ का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन, हजारों किसान सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ जिला मुख्यालय पहुंचे। छह सूत्रीय मांगों को लेकर विशाल ट्रैक्टर रैली और धरना प्रदर्शन किया गया। किसानों ने शासन के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपने की बात कही है।
भारतीय किसान संघ ने चेतावनी दी है कि मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होने पर आंदोलन को अनिश्चितकालीन किया जाएगा। प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने शहर के प्रवेश मार्गों पर सुरक्षा बढ़ाई है। ट्रैक्टरों के सड़कों पर खड़े होने से रायपुर, बिलासपुर और राजनांदगांव मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ, जिससे आम लोगों और स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदर्शन के चलते NH-30 पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के चारों तरफ ट्रैक्टरों से घेराबंदी कर दी गई है। कवर्धा जिले में 23 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ ने चक्का जाम किया। ट्रैक्टरों के साथ पहुंचे किसानों ने गन्ना बोनस, बिजली बिल कम करने की जैसे कई मांग उठाई।
किसानों के आंदोलन (Kisan Andolan) को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन की ओर से यातायात को नियंत्रित करने और किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।
एसपी जितेंद्र यादव मौके पर मौजूद
कवर्धा एसपी जितेंद्र यादव भी मौके पर मौजूद हैं। एसपी की मौजूदगी में पुलिस अधिकारी पूरे घटनाक्रम की निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से किसानों से बातचीत कर स्थिति को सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
प्रदर्शनकारी किसानों की मांगों और प्रशासन के बीच बातचीत को लेकर फिलहाल स्थिति बनी हुई है। किसानों के चक्काजाम के कारण NH-30 और शहर के आसपास यातायात प्रभावित है। प्रशासन की नजर पूरे घटनाक्रम पर बनी हुई है। सुरक्षा के लिए पर्याप्त प्रबंध किये गए हैं हालांकि कवर्धा शहर के नागरिक सभी जगह लगे जामों से परेशान हैं।