‘हनुमान अंश’ फिल्म की चर्चा के बीच कैंची धाम को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है। नैनीताल के प्रसिद्ध कैंची धाम में इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मौसम बदलने के साथ बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन के लिए देशभर से लोग पहुंच रहे हैं।
कैंची धाम में जाम से हाहाकार मच गया है। 3-4 किमी लंबी कतारे हैं और भूखे-प्यासे घंटों वाहनों में लोग कैद होकर दिन गुजार रहे हैं। उत्तराखंड के कैंची धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। मंदिर के आसपास करीब 3 से 4 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई। शनिवार को बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। स्थानीय स्तर पर माना जा रहा है कि फिल्म के बाद बाबा के प्रति लोगों की आस्था और बढ़ी है। दिनभर मंदिर परिसर में लंबी कतारें और श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आ रही है। गुड़गांव से कैंची धाम में नीब करौरी महाराज के दर्शन को आए 2 श्रद्धालुओं की किसी बात को लेकर कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।
घायल हालत में संदीप और उसका दोस्त अभिमन्यु भवाली सीएचसी पहुंचे। जहा चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। घायलों ने बताया कि कैंची धाम के पास मामूली बात को लेकर पांच से छह लोगों ने उन पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर घायल कर दिया। जिससे वह घायल हो गए। मारपीट में एक पक्ष के 6 लोगों ने गुड़गांव निवासी संदीप कुमार उम्र 27 पुत्र मनोज कुमार सिन्हा और अभिमन्यु गुप्ता उम्र 26 पुत्र राम रुप गुप्ता निवासी गुड़गांव को बुरी तरह पीट दिया। जिसमें संदीप कुमार के सिर फट गया। वह लहूलुहान हो गया। जिसे देख एक पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए।
उत्तराखंड के Kainchi Dham में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर के मुख्य गेट से लेकर Highway तक भक्तों की लंबी कतारें नजर आईं और कई जगह Traffic भी प्रभावित हुआ। सुबह 11 बजे तक 28 हजार से ज्यादा Devotees के दर्शन करने की बात सामने आई। भीड़ बढ़ने से व्यवस्थाएं चरमराती दिखीं, जबकि श्रद्धालुओं ने पुलिस और प्रशासन की तैयारियों पर सवाल उठाए। ‘हनुमान अंश’ फिल्म को भी बढ़ती भीड़ की एक वजह बताया जा रहा है। नई पीढ़ी भी कैंची धाम की दिव्य गाथा से जुड़कर नैनीताल खिंची चली आ रही है।