एफआईएच प्रो लीग : गुरजंत के गोल से भारत ने विश्व चैम्पियन जर्मनी को हराया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 19 Feb 2025 08:34 PM
एफआईएच प्रो लीग : गुरजंत के गोल से भारत ने विश्व चैम्पियन जर्मनी को हराया
ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर. पिछली हार से सबक लेते हुए भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने बेहतर प्रदर्शन करके गुरजंत सिंह के शानदार फील्ड गोल की मदद से विश्व चैम्पियन जर्मनी को एफआईएच प्रो लीग के रिटर्न मैच में बुधवार को 1 . 0 से हरा दिया. इससे पहले जर्मनी ने मंगलवार को भारत को 4 . 1 से मात दी थी. गुरजंत ने खेल के चौथे ही मिनट में गोल कर दिया.

भारतीय टीम ने मंगलवार के निराशाजनक प्रदर्शन से उबरते हुए जबर्दस्त खेल दिखाया . पहले ही मिनट से भारत ने दबदबा बना लिया और चौथे क्वार्टर के अलावा जर्मन टीम को हमले करने के मौके ही नहीं दिये. जर्मनी को आखिरी क्वार्टर में पांच और कुल सात पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन भारतीय डिफेंस काफी मुस्तैद दिखा. भारत को भी दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन उन पर गोल नहीं हो सके.

भारत ने पहले ही मिनट से आक्रामक खेल दिखाया जिससे जर्मन टीम असहज हो गई . पहले क्वार्टर के खत्म होने से 47 मिनट पहले जर्मनी को पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन गोंजालो पेलाट की फ्लिक बाहर से निकल गई. वहीं 21वें मिनट में शिलानंद लाकड़ा के शॉट को जर्मन गोलकीपर अलेक्जेंडर स्टाडलेर ने बचा लिया . भारत को 29वें मिनट में लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन गोल नहीं हो सका .

दूसरे क्वार्टर में भी भारतीयों ने दबाव बनाये रखा लेकिन गोल करने का कोई करीबी मौका नहीं बन सका . दूसरी ओर जर्मन टीम लगातार जवाबी हमलों में लगी रही लेकिन फायदा नहीं हुई . हाफटाइम तक भारत के पास एक गोल की बढत थी. दूसरे हाफ में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही . आखिरी क्वार्टर में जर्मन टीम ने लगातार हमले बोले और पांच पेनल्टी कॉर्नर बनाये लेकिन भारतीय रक्षण को भेद नहीं सके . इस जीत के बाद भारत प्रो लीग तालिका में चार मैचों में छह अंक लेकर सातवें स्थान पर है जबकि जर्मनी छह मैचों में सात अंक के साथ पांचवें स्थान पर है . भारत को शुक्रवार को आयरलैंड से खेलना है .

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu