सिनेमाघर में प्रशंसकों की भारी भीड़ जुटने से फिल्मकार लोकेश कनकराज घायल

पालक्काड. तमिल फिल्मों के निर्देशक लोकेश कनकराज पालक्काड स्थित एक सिनेमाघर में मंगलवार को अपनी फिल्म ‘लियो’ के प्रचार के दौरान चोटिल हो गए. सिनमेघर में प्रशंसकों की भारी भीड़ जुटने के कारण कनकराज के पैर में मामूली चोट लग गई. यह घटना यहां अरोमा सिनेमाघर में दोपहर के आसपास हुई और इसके बाद उन्होंने अपने बाद के कार्यक्रम रद्द कर दिए. पालक्काड के बाद उन्हें त्रिशूर के रागम सिनेमाघर और बाद में कोच्चि के कविता सिनेमाघर में अपने प्रशंसकों को संबोधित करना था.

लोकेश कनकराज के एक करीबी सूत्र ने पीटीआई-भाषा से कहा, ” उन्होंने पालक्काड के ही एक अस्पताल में चिकित्सक से परामर्श किया और बाद में कोयंबटूर के लिए रवाना हो गए. वह वहीं ठह सकते हैं, या आगे के इलाज के लिए चेन्नई रवाना हो सकते हैं.” इस बीच, पुलिस ने कहा कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उन्होंने मामूली लाठीचार्ज किया.

लोकेश कनकराज ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ” केरल, आपके प्यार के लिए धन्यवाद… पालक्काड में आप सभी को देखकर अभिभूत और आभारी हूं. भीड़ में एक छोटी सी चोट लगने के कारण मैं अन्य दो आयोजन स्थलों और प्रेस वार्ता में नहीं पहुंच सका. मैं निश्चित रूप से जल्द ही फिर से केरल में आप सभी से मिलने आऊंगा. ”

Related Articles

Back to top button