फिल्मकार जोया अख्तर, ब्रिटिश भारतीय रसोइया अस्मा खान ने जीता ‘इंडिया-यूके अचीवर्स’ सम्मान

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 03 Mar 2024 07:27 PM
फिल्मकार जोया अख्तर, ब्रिटिश भारतीय रसोइया अस्मा खान ने जीता ‘इंडिया-यूके अचीवर्स’ सम्मान
ऑडियो सुनें

लंदन. फिल्मकार जोया अख्तर और ब्रिटिश भारतीय रसोइया (शेफ) अस्मा खान लंदन में वार्षिक ‘इंडिया-यूके अचीवर्स’ सम्मान के विजेताओं में शामिल हैं. इस पुरस्कार के तहत भारतीय छात्रों की उपलब्धियों को मान्यता दी जाती है. भारत में ब्रिटिश काउंसिल और ब्रिटेन सरकार के व्यापार विभाग के साथ साझेदारी में नेशनल इंडियन स्टूडेंट्स एंड एलुमनाई यूनियन (एनआईएसएयू) यूके द्वारा पिछले साल इस पहल की शुरूआत की गई थी.

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने बुधवार को कार्यक्रम के लिए एक संदेश में कहा, ”मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि दूसरे वर्ष, आप ब्रिटेन में विकसित असाधारण भारतीय प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं.” ‘लक बाय चांस’, ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ और हाल में रिलीज ‘द आर्चीज’ जैसी हिट फिल्म देने वाली फिल्मकार अख्तर को ‘लिविंग लीजेंड’ पुरस्कार प्रदान किया गया. गीतकार जावेद अख्तर की बेटी जोया अख्तर (51) ने कहा, ”मैं मानती हूं कि साहित्य और समाजशास्त्र ने मुझे फिल्म बनाने, लिखने और कहानियां सुनाने में काफी मदद की है.” लंदन में महिलाओं द्वारा संचालित दार्जिलिंग एक्सप्रेस रेस्तरां को लेकर शेफ अस्मा खान को भी सम्मानित किया गया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu