
रायपुर: छतीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार का शुक्रवार को पहला बजट पेश किया गया है. वित्त मंत्री ओपी चौधरी विधानसभा में अपना बजट पेश किया. सरकार की तरफ से 5 सालों में जीडीपी को 5 लाख करोड़ से 10 लाख करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए 10 पिलर्स का निर्धारण किया गया है. जिसमें कहा गया है आर्थिक विकास का केंद्र बिंदु- ज्ञान, नॉलेज. गरीब युवा, अन्नदाता, महिलाओं के हित में कार्य, गरीब, किसान, युवा, महिला हमारे केंद्र में है.



