उड़ान भरने से पहले विमान में लगी आग, थम गई 104 यात्रियों की सांसें…

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 03 Feb 2025 01:02 PM
उड़ान भरने से पहले विमान में लगी आग, थम गई 104 यात्रियों की सांसें…
ऑडियो सुनें

अमेरिका: अमेरिका में रविवार (2 फरवरी) को एक बड़ा विमान हादसा टल गया। ह्यूस्टन एयरपोर्ट पर उड़ान भरते समय यूनाइटेड एयरलाइन के विमान में आग लग गई। यह विमान ह्यूस्टन के जॉर्ज बुश इंटरनेशनल एयरपोर्ट से न्यूयॉर्क के लिए रनवे पर उड़ान भरने जा रहा था तभी इसके एक विंग में आग लग गई।

विमान में सवार थे 104 यात्री

विमान में आग नजर आते ही तुरंत प्लेन को रनवे पर रोकी गई। यात्रियों को विमान से बाहर निकाला गया। ह्यूस्टन फायर विभाग का कहना है कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक विमान में 104 यात्री और चालक दल के पांच सदस्य सवार थे।

कई यात्रियों ने इस घटना भी शेयर किया है। विडियो में देखा जा सकता है कि यात्रियों को जैसे पता चला कि प्लेन का एक विंग आग की चपेट में आ चुका है वैसे ही यात्रियों की टेंशन काफी बढ़ गई।

फिलाडेल्फिया एक विमान हुआ था क्रैश

इससे पहले अमेरिका के फिलाडेल्फिया में एक शॉपिंग मॉल के आसपास दो लोगों को ले जा रहा एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में छह लोगों के मारे जाने की खबर है। फिलाडेल्फिया इन्क्वायरर अखबार ने पुलिस का हवाला देते हुए कहा कि दुर्घटना शाम 6 बजे के करीब हुई।

इस विमान हादसे में कई घर और कारों में आग लग गई है। विमान इन घरों पर आकर गिरा था। फिलाडेल्फिया आपातकालीन प्रबंधन कार्यालय ने सोशल मीडिया पर पुष्टि की कि कथित दुर्घटना के क्षेत्र में एक “बड़ी घटना” हुई है, लेकिन कोई अन्य विवरण नहीं दिया गया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital