दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे पांच बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 05 Aug 2025 08:21 PM
दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे पांच बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी में अवैध रूप से रह रहे पांच बांग्लादेशी नागरिकों को लाल किले के पास से हिरासत में लिया गया है. एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि ये लोग सोमवार को लाल किला देखने आए थे और परिसर में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे, क्योंकि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि स्वतंत्रता दिवस से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था के कारण लाल किले को 15 जुलाई से ही आम जनता के लिए बंद कर दिया गया है.

अधिकारी के मुताबिक, लाल किले के पास तैनात सुरक्षार्किमयों ने नियमित जांच के दौरान 20 से 25 साल की उम्र के पांच लोगों को रोक लिया. अधिकारी ने बताया, ह्लइन लोगों को नियमित जांच के दौरान रोका गया, क्योंकि उनके पास वैध प्रवेश पास नहीं थे. पूछताछ के दौरान पता चला कि ये पांचों बांग्लादेशी नागरिक हैं, जो लगभग तीन-चार महीने पहले अवैध रूप से भारत में घुसे थे.ह्व उन्होंने हिरासत में लिए गए लोगों के हवाले से बताया कि वे दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करते हैं.

अधिकारी के अनुसार, जांच के दौरान इन लोगों के पास बांग्लादेशी दस्तावेज तो मिले, लेकिन किसी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की बात सामने नहीं आई. उन्होंने बताया कि पांचों बांग्लादेशी नागरिकों के निर्वासन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और मामले में आगे की जांच जारी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu