अनमोल खरब समेत पांच भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल में

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 04 Apr 2024 07:54 PM
अनमोल खरब समेत पांच भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल में
ऑडियो सुनें

अस्ताना. युवा बैडमिंटन खिलाड़ी अनमोल खरब समेत पांच भारतीय महिला खिलाड़ी गुरुवार को कजाखस्तान इंटरनेशनल चैलेंज बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं. अनमोल के अलावा देविका सिहाग, पूर्व राष्ट्रीय चैम्पियन अनुपमा उपाध्याय, सातवीं वरीयता प्राप्त तान्या हेमंत और ईशारानी बरूआ ने महिला एकल में अंतिम आठ में जगह बनाई. गत राष्ट्रीय चैम्पियन अनमोल ने यूएई की नूरानी रातु अजाहरा को दूसरे दौर में 21 . 11, 21 . 7 से हराया .

अब उनका सामना जापान की सोरानो योशिकावा से होगा . वहीं इस साल चार फाइनल में पहुंचकर दो अंतरराष्ट्रीय चैलेंज खिजाब जीतने वाली सिहाग ने अजरबैजान की केइशा फातिमा अजाहरा को 21 . 12, 21 . 12 से शिकस्त दी . अब उनका सामना हमवतन अनुपमा से होगा जिसने चेक गणराज्य की टेरेजा एस को हराया .

सातवीं वरीयता प्राप्त तान्या ने इजराइल की सेनिया पोलिकारपोवा को 21 . 11, 21 . 18 से मात दी . अब वह हमवतन ईशारानी से खेलेंगी जिसने न्यूजीलैंड की टिफानी हो को 21 . 10, 20 . 14 से हराया . पुरुष एकल में रवि, भरत राघव और तरुण मानेपल्ली क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे. रवि ने हमवतन मनराज सिंह को 21 . 19, 22 . 20, भरत ने साइ चरण कोया को 21 . 13, 21 . 17 और तरुण ने एस शंकर मुथुसामी को रोमांचक मुकाबले में 22 . 24, 21 . 18, 21 . 13 से हराया.

तरुण चौथे वरीय स्थानीय खिलाड़ी दिमित्री मनारिन से भिड़ेंगे जबकि रवि और भरत आमने-सामने होंगे. मिश्रित युगल में रोहन कपूर और रूत्विजा गाडे, अभ्युदय चौधरी और वैष्णवी खाडकेकर, संजय श्रीवत्स और मनीषा के और अलीशा खान और झाकुओ सेयी भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए . मोहित सिंह और केविन चेन चेंग वोंग की पुरुष युगल जोड़ी तथा र्हिषत राउत और श्रुति स्वेन की महिला युगल जोड़ी भी अंतिम आठ में पहुंचने में सफल रहीं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu