आंध्र प्रदेश के राजामहेंद्रवरम में मिलावटी दूध पीने से चार लोगों की मौत

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 23 Feb 2026 02:16 PM
आंध्र प्रदेश के राजामहेंद्रवरम में मिलावटी दूध पीने से चार लोगों की मौत

ऑडियो सुनें

राजामहेंद्रवरम: पूर्वी गोदावरी जिले में एक अनधिकृत विक्रेता द्वारा बेचे गए कथित मिलावटी दूध के सेवन से पिछले 48 घंटों में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस मामले में दो लोगों की मौत रविवार को हो गई जबकि दो लोगों ने आज दम तोड़ दिया।

राजामहेंद्रवरम उत्तर जोन के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) वाई. श्रीकांत ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ”शहर में एक अनधिकृत विक्रेता द्वारा बेचे गए मिलावटी दूध के सेवन से पिछले दो दिन में चार लोगों की मौत हो गई।” उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि दूषित दूध के कारण गुर्दा खराब होने से अचानक मूत्र संबंधी अवरोध पैदा हो गया और मौत हो गई।

सभी चारों पीड़ित एक ही स्थानीय विक्रेता से दूध खरीदते थे, जो राजामहेंद्रवरम में लोगों के घरों में दूध की आपूर्ति करता था। डीएसपी ने बताया कि विक्रेता लगभग 40 मवेशियों का और स्थानीय किसानों से प्राप्त दूध लाता था और फिर उसे घरों में वितरित करता था। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने दूध के नमूने एकत्र किए और उन्हें परीक्षण के लिए विभिन्न प्रयोगशालाओं में भेजा।

इसी बीच, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने राजामहेंद्रवरम में हुई मौत की खबरों के मद्देनजर सोमवार को एक समीक्षा बैठक की।
यहां जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि जिले के अधिकारियों ने उन्हें प्रभावित इलाकों में प्रदान की जा रही चिकित्सा सहायता और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन लोगों का इलाज किया जा रहा हैं उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाएं। अधिकारियों ने नायडू को बताया कि 106 घरों में दूध की आपूर्ति की गई और 75 लोगों से नमूने एकत्र किए गए। मुख्यमंत्री ने विक्रेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 बस्तर में बाढ़ की तबाही : 300 बसाहटें प्रभावित, वायुसेना ने 12 नागरिकों को एयरलिफ्ट से सुरक्षित बचाया, नावों से 900 लोग रेस्क्यू हुए, 7300 नागरिक राहत शिविरों में शरणार्थी बने, देखिए वीडियो
  2. 2 सस्पेंस खत्म! नेताजी का देहांत प्लेन क्रैश में हो गया था.. रायपुर पहुंचे नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस की स्वीकारोक्ति, नवभारत की खास बातचीत
  3. 3 अपडेट : राजधानी में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! पति ने की पत्नी सहित दो बच्चों की हत्या, आरोपी पति की हालत गंभीर, दो नाले में बहे, सीएम साय आज कांकेर दौरे पर, नए कांग्रेस प्रभारी आ रहे
  4. 4 आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन
By navabharat digital