शतक से चूके गायकवाड़, चेन्नई के तीन विकेट पर 212 रन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 28 Apr 2024 10:20 PM
शतक से चूके गायकवाड़, चेन्नई के तीन विकेट पर 212 रन
ऑडियो सुनें

चेन्नई.  चेन्नई, 28 अप्रैल (भाषा) कप्तान रूतुराज गायकवाड़ शतक से दो रन से चूक गए जबकि डेरिल मिचेल ने अर्धशतक जमाया जिसकी मदद से चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रविवार को आईपीएल के मैच में तीन विकेट पर 212 रन बनाये.

अजिंक्य रहाणे (नौ) सस्ते में आउट हो गए जबकि गायकवाड़ (54 गेंद 98 रन) ने टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया . मिचेल ने 32 गेंद में 52 रन बनाये. शिवम दुबे ने 20 गेंद में नाबाद 39 रन की पारी खेली.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu