शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष गिरफ्तार…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 29 Jul 2023 07:18 PM
शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष गिरफ्तार…
ऑडियो सुनें

सरगुजा: छात्रा से दुष्कर्म मामले में NSUI जिला उपाध्यक्ष को गिरफ्तार किया गयाहै। छात्रा 11 वीं में पढ़ती है। आरोप है कि होटल में ले जाकर NSUI लीडर ने छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाया है। NSUI जिला उपाध्यक्ष का नाम अफसर अली है। अफसर अली और उसके एक सहयोगी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। छात्रा की शिकायत पर कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया था। छात्रा ने आरोप लगाया है कि शादी का झांसा देकर NSUI नेता उसका शारीरिक शोषण करता था। वहीं सोशल मीडिया में फोटो वीडियो अपलोड करने की धमकी भी देता था। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक सहयोगी को किया गिरफ्तार।

आरोप के मुताबिक अंबिकापुर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत भाजपा नेता के होटल में एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष ने नाबालिक लड़की के साथ बलात्कार किया है। आरोपी युवक ने मैनपाट सहित अंबिकापुर के निशांत इन होटल में कई बार नाबालिग से जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली छात्रा को शादी का दबाव बनाकर आरोपी ने अपनी हवस का शिकार बनाया था। पुलिस गिरफ्तारी के बाद आगे की कार्रवाई कर रही है।

आरोपी एनएसयूआई नेता का कई फोटो सोशल मीडिया में मौजूद हैं, जिसमें वो कभी डिप्टी सीएम टीएस सिहंदेव के साथ नजर आ रहा है, तो कहीं खाद्य मंत्री और महापौर एजाज ढेबर के साथ मिल रहा है। एनएसयूआई नेता की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक गलियारों में भी तीखी प्रतिक्रिया आ रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav