सरकार अगले दो सप्ताह में 20 महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉक के लिए बोलियां मंगाएगी : खान सचिव

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 14 Nov 2023 06:55 PM
सरकार अगले दो सप्ताह में 20 महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉक के लिए बोलियां मंगाएगी : खान सचिव
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. सरकार अगले दो सप्ताह में 20 महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉक के लिये बोलियां आमंत्रित करेगी. खान सचिव वी एल कांता राव ने यहां संवाददाताओं से कहा कि 20 महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉक में लिथियम और ग्रेफाइट खदानें शामिल हैं. भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) में खनन मंडप के उद्घाटन के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ”महत्वपूर्ण खनिजों पर नीति बनाने के बाद अब अगला कदम महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉकों की नीलामी है….” सचिव ने कहा, ”अब हम नीलामी नोटिस जारी करने के लिये लगभग तैयार हैं. दो सप्ताह में हम लगभग 20 ब्लॉक की नीलामी के लिये नोटिस जारी करेंगे जो लिथियम और ग्रेफाइट जैसे महत्वपूर्ण खनिजों से संबंधित हैं.” सचिव ने कहा कि देश में 10-12 कंपनियों के पास महत्वपूर्ण खनिजों का उत्पादन और प्रसंस्करण करने की प्रौद्योगिकी है.

उन्होंने कहा कि इस नीलामी नोटिस के बाद एक कार्यशाला आयोजित की जाएगी जिसमें सभी संबद्ध पक्षों को एक साथ लाया जाएगा और महत्वपूर्ण खनिजों के खनन तथा प्रसंस्करण पर एक राष्ट्रीय स्तर की रणनीति बनाई जाएगी. केंद्र ने पिछले महीने लिथियम और नियोबियम के लिए तीन-तीन प्रतिशत और दुर्लभ तत्वों (आरईई) के लिये एक प्रतिशत की रॉयल्टी दर को मंजूरी दी थी.

महत्वपूर्ण खनिज देश के आर्थिक विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण माने जाते हैं. हरित ऊर्जा की ओर बदलाव और 2070 तक शुद्ध रूप से शून्य कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य हासिल करने के प्रति देश की प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए लिथियम और आरईई का महत्व बढ़ा है.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
  2. 2 Deepak Mittal दवाईयों का ज्यादा डोज कारोबारी की मौत का कारण, दीपक मित्तल की बेटी का आरोप, सोने की चेन और कड़ा गायब, संदिग्ध युवती से पूछताछ जारी
  3. 3 Earthquake : तिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, जमीन से 10 किमी अंदर पाया गया केंद्र, यहीं से आई थी नेपाल में विनाशकारी बाढ़
  4. 4 Sexual harassment भारत के गोल्ड मेडलिस्ट की करतूत! यौन उत्पीड़न के आरोप में जापान से डिपोर्ट करके भारत भेजा गया, जानिए कौन है यह खिलाड़ी

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu