ट्रंप ने मस्क की नयी राजनीतिक पार्टी की योजना को ‘मूर्खतापूर्ण’ करार दिया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 07 Jul 2025 08:41 PM
ट्रंप ने मस्क की नयी राजनीतिक पार्टी की योजना को ‘मूर्खतापूर्ण’ करार दिया
ऑडियो सुनें

न्यूयॉर्क. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नयी राजनीतिक पार्टी बनाने के बाद एलन मस्क की आलोचना करते हुए उनके इस कदम को ”मूर्खतापूर्ण” करार दिया और कहा कि मस्क ”पूरी तरह से काबू से बाहर हो गए हैं.” कभी ट्रंप के सहयोगी माने जाने वाले अमेरिकी अरबपति मस्क ने शनिवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने देश में रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टियों को चुनौती देने के लिए ”अमेरिकन पार्टी” का गठन किया है.

रविवार को एयर फोर्स वन में सवार होने से पहले ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, ह्लमुझे लगता है कि तीसरी पार्टी शुरू करना मूर्खता है. हमेशा से द्वि-दलीय प्रणाली रही है और तीसरी पार्टी शुरू करना केवल भ्रम को बढ़ाता है.ह्व अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने लिखा, ह्लयह देखकर दुख होता है कि एलन मस्क पूरी तरह ‘काबू से बाहर हो गए हैं.”’ ट्रंप ने कहा कि मस्क तीसरी राजनीतिक पार्टी शुरू करना चाहते हैं, जबकि अमेरिका में ऐसी पार्टियां कभी सफल नहीं हुई हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ”तीसरी पार्टी का एक ही काम होता है- पूरी तरह से अव्यवस्था और अराजकता पैदा करना.” उन्होंने दावा किया कि टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मस्क की यह राजनीतिक पहल इले्ट्रिरक वाहनों की खरीद को प्रोत्साहित करने वाली सब्सिडी को समाप्त करने की ट्रंप की योजना से असंतुष्ट होकर शुरू हुई है. ट्रंप ने यह भी आरोप लगाया कि मस्क ने उनसे अपने दोस्त जारेड आइजैकमैन को नासा प्रशासक के रूप में नामित करने के लिए कहकर अनुचित प्रभाव डालने की कोशिश की है. जब मस्क ने ट्रंप प्रशासन में सरकारी पद छोड़ दिया, तो आइजैकमैन का नामांकन भी वापस ले लिया गया.

ट्रंप के 2024 के राष्ट्रपति पद के अभियान में मस्क सबसे बड़े दानदाता रहे थे और वह हाल फिलहाल तक ट्रंप के करीबी सलाहकार थे.
ट्रंप प्रशासन में सरकारी खर्चों में कटौती की पहल का नेतृत्व करने वाले मस्क ने ट्रंप के ह्लबिग ब्यूटीफुलह्व टैक्स और खर्च विधेयक की आलोचना की थी, क्योंकि अनुमानों के अनुसार यह विधेयक संघीय घाटे में ट्रिलियन डॉलर का इजाफा कर सकता था. यह कानून इस सप्ताह कांग्रेस ने मामूली अंतर से पारित कर दिया था और राष्ट्रपति ने इसे मंजूरी दे दी है. मस्क द्वारा इस विधेयक की आलोचना किए जाने के बाद ही दोनों नेताओं के बीच गंभीर मतभेद पैदा हुए.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu