सरकार ई-कॉमर्स कंपनियों की बाजार बिगाड़ने वाली कीमत के खिलाफ : गोयल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 25 Apr 2023 07:23 PM
सरकार ई-कॉमर्स कंपनियों की बाजार बिगाड़ने वाली कीमत के खिलाफ : गोयल
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि सरकार आॅनलाइन मंचों पर आकर्षक फ्लैश सेल के खिलाफ नहीं है. हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा बाजार बिगाड़ने वाली कीमत और धोखाधड़ी के तरीके  अपनाकर उपभोक्ताओं की पसंद पर ‘अंकुश’ लगाने के खिलाफ हैं. उन्होंने कहा कि अक्सर आकर्षक सेल का लाभ उठाने के लिए ई-मार्केट मंच पर सामान खरीदने वाले उपभोक्ताओं को आॅनलाइन रिटेलर द्वारा पसंदीदा या प्रचारित संस्थाओं की ओर मोड़ दिया जाता है. यह धोखा है और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) नियमों के खिलाफ है.

उपभोक्ता मंत्रालय भी गोयल के पास है. यहां एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, ‘‘अगर कोई छूट देना चाहता है, तो मैं शिकायत क्यों करूं…उपभोक्ताओं को अच्छा सौदा मिल रहा है, हमें कोई दिक्कत नहीं है.’’ उन्होंने कहा कि मेरी दो आपत्तियां हैं. पहला उत्पादों की डंंिपग कर बाजार मूल्य बिगाड़ना और दूसरा उपभोक्ताओं के लिए विकल्प को सीमित करना है.

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘हम सिर्फ ई-कॉमर्स नीति के तहत सिर्फ उस धोखाधड़ी को रोकना चाहते हैं.’’ चीन का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि बहुत कम कीमत पर लंबे समय तक वस्तुएं डंप करने से घरेलू विनिर्माण खत्म हो जाता है और उपभोक्ता को ऊंची कीमतों पर सामान खरीदना पड़ता है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu