कराची. पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में मंगलवार को हथगोला धमाके में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि वाध शहर के ज.रचैन में एक मदरसे के बच्चे हथगोले से खेल रहे थे तभी उसमें धमाका हो गया. उसने बताया कि घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया.
पुलिस और कानून लागू करने वाली एजेंसियों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और विस्तृत जांच शुरू की है. वाध के पुलिस उपाधीक्षक अब्दुल मनफ ने कहा कि यह पहली बार नहीं है, जब ऐसी घटना हुई है. उन्होंने कहा कि आतंकवादी और अलगावादी ऐसे खतरनाक विस्फोटक छोड़ जाते हैं या गिरा देते हैं और जब बच्चे इनसे खेलते हैं, तो उनकी मौत होने या घायल होने की घटना सामने आती है.