ग्रिगोर दिमित्रोव ब्रिस्बेन इंटरनेशनल सेमीफाइनल के दौरान ग्रोइन चोट के कारण रिटायर हुए

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 04 Jan 2025 03:10 PM
ग्रिगोर दिमित्रोव ब्रिस्बेन इंटरनेशनल सेमीफाइनल के दौरान ग्रोइन चोट के कारण रिटायर हुए
ऑडियो सुनें

ब्रिस्बेन: ब्रिस्बेन इंटरनेशनल के गत चैंपियन ग्रिगोर दिमित्रोव शनिवार को यहां जिरी लेहेका के खिलाफ सेमीफाइनल के दौरान ग्रोइन चोट के कारण रिटायर हो गये। लेहेका से 6-4, 4-4 से पिछड़ रहे दुनिया के 10वें नंबर के खिलाड़ी दिमित्रोव ने ग्रोइन और कूल्हे का उपचार लिया। वह कोर्ट से बाहर चले गए और फिर खेलने का प्रयास किया लेकिन अंत में उन्होंने रिटायर होने का फैसला किया। इससे 23 वर्षीय लेहेका अपने चौथे एटीपी फाइनल में पहुंच गए।

लेहेका ने पिछले साल एडिलेड इंटरनेशनल खिताब जीता था और यह उनका पहला एटीपी एकल खिताब था। अब वह आॅस्ट्रेलिया में दूसरी ट्रॉफी जीतने की कोशिश करेंगे। अब दिमित्रोव के पास मेलबर्न में 12 जनवरी से शुरू होने वाले आॅस्ट्रेलियन ओपन से पहले ठीक होने के लिए एक सप्ताह का समय है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital