
नई दिल्ली: दिल्ली के बाद अब बेंगलुरु में भी फ्लू जैसे संक्रमण ने बढ़ाई चिंता। बेंगलुरु के रिचर्ड्स टाउन स्थित क्लेरेंस हाई स्कूल में 500 से ज्यादा छात्रों और 21 स्टाफ सदस्यों में बुखार, खांसी, जुकाम और शरीर में दर्द जैसे लक्षण सामने आए हैं। दो छात्रों में H1N1 की पुष्टि हुई है।



