लेबनान में ड्रोन हमले में हमास का सैन्य अभियान प्रमुख मारा गया : इजराइल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 17 Feb 2025 07:55 PM
लेबनान में ड्रोन हमले में हमास का सैन्य अभियान प्रमुख मारा गया : इजराइल
ऑडियो सुनें

यरूशलम. दक्षिणी लेबनान में सोमवार को इजराइली ड्रोन हमले में देश में हमास का सैन्य अभियान प्रमुख मारा गया. इजराइली सेना ने यह जानकारी दी है. यह हमला युद्ध विराम समझौते के तहत दक्षिणी लेबनान से इजराइल की पूर्ण वापसी की समय सीमा की पूर्व संध्या पर हुआ, जिसके तहत इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच 14 महीने से चल रहा युद्ध समाप्त हुआ है.

इजराइली सेना ने कहा कि उसने लेबनान में हमास के संचालन विभाग के प्रमुख मोहम्मद शाहीन को मार गिराया है. सेना ने शाहीन पर “हाल ही में लेबनानी क्षेत्र से इजराइल के नागरिकों के खिलाफ ईरान द्वारा निर्देशित और वित्तपोषित आतंकवादी हमलों की योजना बनाने का आरोप लगाया.” हमास ने शाहीन की मौत की पुष्टि की है, लेकिन उसे एक सैन्य कमांडर बताया है. फुटेज में लेबनानी सेना की चौकी और सिडोन के म्युनिसिपल स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास हमले के बाद एक कार में आग लगी हुई दिखाई दी.

मूल रूप से वापसी की समय सीमा जनवरी के अंत में थी लेकिन इजराइल के दबाव के चलते लेबनान इसे 18 फरवरी तक बढ़ाने पर राजी हो गया था. यह स्पष्ट नहीं है कि इजराइली सैनिक मंगलवार तक अपनी वापसी पूरी कर लेंगे या नहीं. युद्धविराम के बाद से ही इजराइल लगातार दक्षिणी और पूर्वी लेबनान पर हमले जारी रखे हुए है. उसका कहना है कि वह आतंकवादी ठिकानों को निशाना बना रहा है जहां मिसाइलें और लड़ाकू उपकरण हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu