हरिद्वार: डंपर ने कावड़ियों को कुचला, छह की मौत, दो घायल बताया…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 23 Jul 2022 10:10 AM
हरिद्वार: डंपर ने कावड़ियों को कुचला, छह की मौत, दो घायल बताया…
ऑडियो सुनें

भीषण सड़क हादसा में डंपर ने कावड़ियों को कुचला, छह की मौत, दो घायल बताया जाता है कि यह सभी गंगाजल लेकर हरिद्वार से ग्वालियर जा रहे थे । घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

हाथरस सादाबाद मार्ग पर संत फ्रांसिस स्कूल के निकट शुक्रवार देर रात करीब 1:30  बजे के लगभग एक डंपर ने गंगाजल लेकर जा रहे 7 कांवड़ियों को कुचल दिया। इनमें से 6 की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। आगरा के एडीजी राजीव कृष्ण ने बताया कि हमे डंपर के चालक के बारे में जानकारी मिली है। वह जल्द ही पकड़ा जाएगा। 

बताया जाता है कि यह सभी गंगाजल लेकर  हरिद्वार से ग्वालियर जा रहे थे । घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। गंभीर रूप से घायल दो कावड़ियों को उपचार के लिए आगरा भेजा गया है। घटना की जानकारी मिलते ही एडीजी आगरा जोन और आईजी अलीगढ़  मौके पर आ गए। बताया जाता है कि हादसे का शिकार सभी लगो बांगि खुर्द थाना उटीला जिला ग्वालियर मध्य प्रदेश के निवासी हैं।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav