हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने विधानसभा में हासिल किया विश्वास मत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 13 Mar 2024 08:10 PM
हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने विधानसभा में हासिल किया विश्वास मत
ऑडियो सुनें

चंडीगढ. हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने बुधवार को विधानसभा में ध्वनि मत के माध्यम से विश्वास मत हासिल कर लिया. विश्वास मत पर सदन में करीब दो घंटे तक चर्चा हुयी. जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने अपने सभी दस विधायकों को व्हिप जारी कर विश्वास मत पर मतदान के दौरान सदन से अनुपस्थित रहने के लिये कहा था. विश्वास मत पर चर्चा शुरू होने पर सदन में मौजूद पार्टी के पांच विधायक विधानसभा से बाहर चले गए.

हरियाणा विधानसभा में सदस्यों की संख्या 90 है. भाजपा के 41 सदस्य हैं जबकि उसे छह निर्दलीय तथा हरियाणा लोकहित पार्टी के एकमात्र विधायक गोपाल कांडा का भी समर्थन प्राप्त है. विधानसभा में जजपा के दस विधायक हैं जबकि मुख्य विपक्षी कांग्रेस के 30 और इंडियन नेशनल लोकदल का एक विधायक है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu