जगदलपुर में प्रधान आरक्षक ने खुद को गोली मार कर खुदकुशी…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 25 Oct 2024 03:57 PM
जगदलपुर में प्रधान आरक्षक ने खुद को गोली मार कर खुदकुशी…
ऑडियो सुनें

जगदलपुर: जगदलपुर में प्रधान आरक्षक ने खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर ली। मामला भैरमगढ़ में 199 बटालियन सीआरपीएफ का है जहां जगदलपुर मौर्चा में तैनात प्रधान आरक्षक पवन कुमार ने खुद को गोली मार ली।

आरक्षक की ड्यूटी भैरमगढ़ के थाना क्षेत्र पतरपारा में लगी थी। ड्यूटी के दौरान ही आरक्षक पवन ने खुद पर 4 से 5 गोली दाग दी। वहीं आवाज सुनकर साथी जवान के पास पहुंचे तब उसकी उसकी मौत हो गई थी।

साथी जवानों ने आरक्षक पवन कुमार का शव पोस्टमार्टम के लिए बीजापुर अस्पताल ले जाया गया। उसके बाद एम्बोम्बिंग के लिए शव को मेकाज लाया गया। एम्बोम्बिंग के बाद शव को गृहग्राम हरियाणा जिला रेवाड़ी दाहिनी के लिए भेजगा जाएगा।

अब तक पता नहीं चल पाया है कि जवान ने आत्महत्या क्यों की। उसके साथ ड्यूटी में तैनात साथियों ने कहा कि भी कुछ दिनों से पवन शांत-शांत रहता था। लेकिन उसने किसी से कोई बात नहीं की और आज ऐसा आत्मघाती कदम उठा लिया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav