जैकलीन फर्नांडीज के खिलाफ धन शोधन मामले में सुनवाई 20 दिसंबर तक स्थगित

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 12 Dec 2022 05:51 PM
जैकलीन फर्नांडीज के खिलाफ धन शोधन मामले में सुनवाई 20 दिसंबर तक स्थगित
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज और ठग सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ 200 करोड़ रुपये के धन शोधन मामले में सुनवाई एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दी. विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने फर्नांडीज के वकील द्वारा यह जानकारी दिए जाने के बाद कि उन्हें (फर्नांडीज को) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा आरोपपत्र और अन्य दस्तावेजों की पूरी प्रति प्राप्त नहीं हुई है, मामले की सुनवाई 20 दिसंबर के लिए स्थगित कर दी.

संक्षिप्त सुनवाई के दौरान फर्नांडीज भी अदालत के समक्ष पेश हुईं. अदालत ने 15 नवंबर को अभिनेत्री को नियमित जमानत दी थी. इस मामले में उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई थी. अदालत ने 31 अगस्त को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दायर एक पूरक आरोप पत्र का संज्ञान लेते हुए फर्नांडीज को पेश होने के लिए कहा था. फर्नांडीज को पूरक आरोपपत्र में एक आरोपी के रूप में नामित किया गया. उन्हें जांच के संबंध में ईडी कई बार पूछताछ के लिए बुला चुका है.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu