दशहरे पर ओडिशा में भारी बारिश का अनुमान

भुवनेश्वर. ओडिशा में दो अक्टूबर को दशहरे के दिन भारी बारिश होने का अनुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, एक अक्टूबर को बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे ओडिशा को भारी बारिश का सामना करना पड़ सकता है.

आईएमडी ने कहा कि 30 सितंबर को उत्तरी अंडमान सागर में एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण उभरने की संभावना है, जिसके प्रभाव से एक अक्टूबर के आसपास बंगाल की खाड़ी के उत्तर और मध्य हिस्से में कम दबाव का क्षेत्र बनेगा. विभाग के अनुसार, एक अक्टूबर को ओडिशा के मलकानगिरी, कोरापुट, रायग­ढ़, गजपति और गंजम जिलों में गरज के साथ भारी बारिश होने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है.

उसने कहा कि दो अक्टूबर को राज्य के कालाहांडी, कंधमाल, रायग­ढ़, कोरापुट, मलकानगिरी, गंजम, गजपति, कटक, मयूरभंज, क्योंझर, नयाग­ढ़, खुर्दा और पुरी जिलों में इसी तरह की मौसमी परिस्थितियों का पूर्वानुमान है. आईएमडी के मुताबिक, तीन अक्टूबर को नबरंगपुर, नुआपाड़ा, बोलांगीर, कालाहांडी और बरग­ढ़ जिलों के कुछ हिस्सों को भारी बारिश का सामना करना पड़ सकता है. विभाग ने समुद्री परिस्थितियों के खराब होने के मद्देनजर मछुआरों को एक और दो अक्टूबर को समुद्र में न जाने की सलाह जारी की है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button