Helicopter Crash: तुर्किए में सेना का हेलिकॉप्टर S-70 क्रैश; हादसे में 4 सैनिकों की मौत

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Fri, 13 Nov 2026 10:21 AM
Helicopter Crash: तुर्किए में सेना का हेलिकॉप्टर S-70 क्रैश; हादसे में 4 सैनिकों की मौत
ऑडियो सुनें

तर्की के पूर्वी प्रांत Malatya के Yeşilyurt जिले में तुर्की की सेना का एक S-70 सिकोरस्की सैन्य हेलीकॉप्टर अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

तुर्की के Ministry of National Defense ने पुष्टि की है कि इस हादसे में हेलिकॉप्टऱ पर सवार चारों सैन्यकर्मी शहीद हो गए हैं. हेलीकॉप्टर के क्रैश होने के स्पष्ट कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है.

मंत्रालय ने आधिकारिक बयान में कहा कि फिलहाल दुर्घटना का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है।

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक, क्रैश होने के बाद हेलिकॉप्टर में आग लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर एम्बुलेंस, पुलिस और दमकल की गाड़ियां पहुंच गईं। दुर्घटनास्थल पर मलबे से धुआं और लपटें उठती दिखीं। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरकर राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू किया।

हेलिकॉप्टर क्रैश होने से 4 सैनिक शहीद

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “हमारे चार बहादुर साथी उस समय शहीद हो गए, जब हमारा S-70 हेलीकॉप्टर मालत्या में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। हादसे की असल वजह जानने के लिएतकनीकी जांच शुरू कर दी गई है।”

See Video

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group