Nepal: सोलुखुंबु से काठामांडू जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह लोग थे सवार, इनमें पांच विदेशी

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Tue, 11 Jul 2023 12:58 PM
ऑडियो सुनें

नेपाल के सोलुखुभु से काठमांडू जा रहा एक हेलीकॉप्टर लापता हो गया। इसमें छह लोगों के सवार होने की सूचना है। बताया गया है कि सुबह करीब 10 बजे इस हेलीकॉप्टर का संपर्क कंट्रोल टॉवर से टूट गया। इसके बाद से ही चॉपर की कोई जानकारी नहीं मिली है।

अधिकारियों के मुताबिक, मनांग एयर का हेलीकॉप्टर माउंट एवरेस्ट के करीब लापता हुआ है। त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के महाप्रबंधक प्रताप भानु तिवारी ने कहा कि हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के 15 मिनट बाद ही संपर्क से बाहर हो गया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news