हिंदू जनजागृति समिति ने फिल्म ‘थैंक गॉड’ पर प्रतिबंध लगाने की मांग की

ठाणे. हिंदू जनजागृति समिति (एचजेजेएस) ने शुक्रवार को कहा कि अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत आगामी फिल्म ‘थैंक गॉड’ को प्रतिबंधित किया जाना चाहिए, क्योंकि इसमें कथित तौर पर हिंदू मान्यताओं का मजाक उड़ाया गया है. एचजेजेएस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रमेश शिंदे ने यहां जारी एक बयान में आरोप लगाया कि फिल्म में चित्रगुप्त और यमराज को आधुनिक परिधान में दिखाया गया है और उनके फिल्म में संवाद मजाकिया हैं.

प्रवक्ता का कहना है कि एचजेजेएस की ये टिप्पणियां फिल्म के ट्रेलर पर आधारित हैं और फिल्म में ऐसे आपत्तिजनक दृश्य और संवाद और भी हो सकते हैं. टी-सीरीज के बैनर तले इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म ‘थैंक गॉड’ 25 अक्टूबर को प्रर्दिशत होगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button