आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा को मिली जीत ऐतिहासिक: प्रधानमंत्री मोदी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 26 Jun 2022 08:27 PM
आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा को मिली जीत ऐतिहासिक: प्रधानमंत्री मोदी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनावों में रविवार को भाजपा को मिली जीत को ‘ऐतिहासिक’ करार दिया और केंद्र व उत्तर प्रदेश में दोनों जगह पार्टी के सत्ता में होने का जिक्र करते कहा कि यह जीत ‘डबल इंजन’ की सरकारों की व्यापक स्तर पर स्वीकृति और समर्थन को दर्शाती है. मोदी ने अपने ट्वीट में त्रिपुरा विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री माणिक साहा सहित भाजपा के उम्मीदवारों को जीत दिलाने के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया.

उन्होंने उत्तर प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए कहा, ”हमारी सरकार लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना जारी रखेगी. मैं अपने कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की सराहना करता हूं.” उन्होंने कहा, ”आंध्र प्रदेश, झारखंड, दिल्ली और पंजाब में भाजपा को वोट देने वाले सभी लोगों का आभार. हम लोगों के बीच काम करते रहेंगे और जनकल्याण के मुद्दे उठाते रहेंगे.” भाजपा के लिए मुश्किल मानी जाने वाली रामपुर और आजमगढ़ संसदीय सीट पर पार्टी की जीत इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि पहले रामपुर सीट से समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता आजम खान जबकि आजमगढ़ सीट से पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव सांसद थे. दोनों ने राज्य विधानसभा चुनाव जीत हासिल करने के बाद इन सीटों से इस्तीफा दे दिया था.

नड्डा ने उत्तर प्रदेश उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत की सराहना की

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने उत्तर प्रदेश में लोकसभा की दो सीट के लिए हुए उपचुनावों में पार्टी की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए रविवार को कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जन कल्याणकारी नीतियों में लोगों के विश्वास को दर्शाता है.

भाजपा के लिए मुश्किल मानी जाने वाली रामपुर और आजमगढ़ की सीट पर पार्टी की जीत महत्वपूर्ण है क्योंकि ये पहले समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के पास थीं. दोनों नेताओं ने राज्य विधानसभा के लिए चुने जाने के बाद लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था.

नड्डा ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा को विधानसभा उपचुनाव में विजय और पार्टी के दो अन्य उम्मीदवारों की जीत के लिए भी बधाई दी. उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री माणिक साहा को उनके निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव जीतने के लिए और त्रिपुरा के सभी भाजपा नेताओं को उपचुनावों में चार में से तीन सीट जीतने पर बधाई. यह आपकी कड़ी मेहनत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण में लोगों के विश्वास का परिणाम है.’’

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu