मुंबई. जूही चावला और आयेशा जुल्का अभिनीत श्रृंखला ‘‘हश-हश’’ 22 सितंबर से प्राइम वीडियो पर दिखाई जाएगी. डिजिटल मंच ने बुधवार को यह जानकारी दी. सात धारावाहिकों वाली इस श्रृंखला को फिल्मकार तनुजा चंद्रा ने बनाया है जिन्हें ‘‘दुश्मन’’, ‘‘संघर्ष’’ और ‘‘करीब करीब ंिसगल’’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है. विक्रम मल्होत्रा के एबंडेन्शिया एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित इस श्रृंखला में सोहा अली खान पटौदी, कृतिका कामरा, शहाना गोस्वामी और करिश्मा तन्ना ने भी अभिनय किया है. अमेजन प्राइम वीडियो के ‘इंडिया आॅरिजिनल्स’ की प्रमुख अपर्णा पुरोहित ने कहा कि वह एबंडेन्शिया के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं.
जूही चावला और आयेशा जुल्का अभिनीत ‘हश-हश’ 22 सितंबर से प्राइम वीडियो पर
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 07 Sep 2022 07:53 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 बड़ी खबर : कोल घोटाले में डॉ कुमार विश्वास का नाम, ACB EOW ने अपनी चार्जशीट में किया जिक्र, कार्यक्रम के बदले मिले 25 लाख
- 2 T20 मैच : अय्यर के तूफानी शतक में उड़ा वेस्टइंडीज, क्रिकेट मैच में भारत ने 8 विकेट से रौंदा, अगला मैच रांची में
- 3 Big Breaking : राहुल-प्रियंका गांधी हिरासत में, चुनाव आयोग के मुख्यालय पर दे रहे थे धरना, देखिए वीडियो
- 4 Navabharat All india Football का फाइनल कल, दल्लीराजहरा और तमिलनाडु पुलिस के बीच होगी खिताबी भिड़ंत, आइएएस सोनमणि बोरा खिलाड़ियों से मिले
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu