एलआईसी एजेंट का विषय संसद में उठाऊंगा: राहुल

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 19 Mar 2025 01:57 PM
एलआईसी एजेंट का विषय संसद में उठाऊंगा: राहुल
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि वह भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) तथा भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) द्वारा नियमों में बदलाव किए जाने से संबंधित एलआईसी एजेंट की ंिचताओं को संसद में उठाएंगे।

एलआईसी एजेंट के एक प्रतिनिधिमंडल ने राहुल गांधी से उनके संसद भवन कार्यालय में मुलाकात की। गांधी ने अपने व्हाट्सऐप चैनल पर कहा, ‘‘मैंने संसद भवन में देश भर से आए एलआईसी एजेंटों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। उन्होंने आईआरडीएआई और एलआईसी द्वारा हाल में नियमों में किए गए बदलावों के बारे में अपनी ंिचताओं के बारे में खुलकर बात की, जो सबसे गरीब और सबसे हाशिए पर रहने वाले समुदायों के लिए बीमा को कम किफायती बनाते हैं और एजेंट की स्थिति को कमजोर करते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब 1956 में एलआईसी का गठन किया गया था, तो इसका उद्देश्य सभी भारतीयों को किफायती बीमा प्रदान करना था, विशेष रूप से सबसे गरीब लोगों को जिनके पास कोई अन्य सामाजिक सुरक्षा नहीं थी।’’ गांधी ने कहा, ‘‘मैं यह मुद्दा उठाऊंगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि एलआईसी का समावेशी दृष्टिकोण सुरक्षित रहे।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital