CG News: सुकमा में IED ब्लास्‍ट, 4 CRPF जवान घायल, दो गंभीर, डिफ्यूज करते वक्त हुआ हादसा

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Thu, 08 Oct 2026 10:41 PM
CG News: सुकमा में IED ब्लास्‍ट, 4 CRPF जवान घायल, दो गंभीर, डिफ्यूज करते वक्त हुआ हादसा
ऑडियो सुनें

सुकमा. जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र में एल्लामड़गु कैंप के पास आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ 50वीं बटालियन के चार जवान घायल हो गए। दो की हालत गंभीर बताई जाती है।

घटना के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए कोंटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार एल्लामड़गु कैंप के पास एमिशन टेक्नीशियन टीम द्वारा आईईडी के रूटीन विनष्टीकरण की कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान विस्फोट हो गया और इसकी चपेट में आने से सीआरपीएफ के चार जवान घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी में कुछ जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना भेज्जी थाना क्षेत्र के एलार्मडगु कैंप से करीब 200 मीटर दूर बोदराजपदर नाला के पास हुई. सभी घायलों को कोंटा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक, कोंटा रेंज के पिड़मेल, डब्बाकोंटा, कोलाईगुड़ा और एलार्मडगुड़ा कैंपों में रखे खराब और बचे हुए विस्फोटकों को सुरक्षित तरीके से नष्ट करने के लिए जगदलपुर से एम्युनिशन टेक्नीशियन टीम (ATT) पहुंची थी. टीम कैंप से कुछ दूरी पर सुरक्षा मानकों के तहत विस्फोटकों को नष्ट करने की प्रक्रिया में जुटी थी.

विस्फोटकों को नष्ट करने की प्रक्रिया के दौरान अचानक एक विस्फोटक का हिस्सा उछलकर पास में जा गिरा. इसके कुछ देर बाद वहां जोरदार ब्लास्ट हो गया. धमाके की चपेट में आने से ATT टीम के ASI एमके तिवारी और 50वीं वाहिनी CRPF के ASI अनीश खान गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं ATT टीम के निरीक्षक अमरनाथ मिश्रा और 50वीं वाहिनी CRPF के प्रधान आरक्षक कुलदीप राज को भी चोटें आई हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group