केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनी तो मोदी को जान से मार देगा, वीडियो जारी कर दी धमकी…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 05 Mar 2024 01:51 PM
केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनी तो मोदी को जान से मार देगा, वीडियो जारी कर दी धमकी…
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी देने के आरोपी मोहम्मद रसूल कद्दारे के खिलाफ कर्नाटक पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मोहम्मद रसूल ने सोमवार को धमकी देते हुए एक वीडियो शेयर किया था।

वीडियो में उसने कथित तौर पर कहा था कि ‘केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनी तो मोदी को जान से मार देगा।’ वीडियो में शख्स तलवार लिए नजर आ रहा है। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद रसूल कद्दारे को पकड़ने के लिए हैदराबाद सहित विभिन्न स्थानों पर तलाश शुरू कर दी है।

समाचार एजेंसी के मुताबिक, मोहम्मद रसूल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह तलवार लेकर पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी देते नजर आ रहा है। उसके खिलाफ यादगिरी के सुरपुर पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 505(1)(बी), 25(1)(बी) और आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है।

यादगिरी पुलिस ने कहा, “सुरपुर पुलिस स्टेशन में मोहम्मद रसूल कद्दारे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उसने केंद्र में कांग्रेस सरकार आने पर पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी दी थी।

उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 505(1)(बी), 25(1)(बी) और आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। सुरपुर पुलिस ने हैदराबाद सहित विभिन्न स्थानों पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav