प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक के 86% और 15-18 वर्ष की 48% आबादी को लगे कोरोना वैक्सीन के दोनों टीके

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 05 Apr 2022 05:31 PM
प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक के 86% और 15-18 वर्ष की 48% आबादी को लगे कोरोना वैक्सीन के दोनों टीके
ऑडियो सुनें

रायपुर. कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक के 86 प्रतिशत और 15 से 18 वर्ष की 48 प्रतिशत आबादी को कोरोना वैक्सीन के दोनों टीके लगाए जा चुके हैं. दोनों आयु वर्गों में क्रमश: एक करोड़ 68 लाख 47 हजार 820 और सात लाख 89 हजार 423 नागरिकों को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी है. प्रदेश में अब तक (4 अप्रैल तक) एक करोड़ 76 लाख 37 हजार 243 लोग कोरोनारोधी टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं. वहीं चार लाख 40 हजार 754 स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 वर्ष से अधिक के लोगों प्रिकॉशन डोज लगाया गया है. प्रदेश में 12 से 14 वर्ष के चार लाख 13 हजार 301 बच्चों को कोरोना से बचाव का पहला टीका लगाया जा चुका है.

राज्य में 18 वर्ष से अधिक के करीब शत-प्रतिशत और 15 से 18 वर्ष की 69 प्रतिशत जनसंख्या को पहला टीका लग चुका है. यहां 18 वर्ष से अधिक के एक करोड़ 98 लाख 39 हजार 909 नागरिकों और 15 से 18 वर्ष के 11 लाख 34 हजार 701 किशोरों को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगाया जा चुका है. प्रदेश में इन दोनों आयु वर्गों में लगाए गए दोनों टीकों तथा प्रिकॉशन डोज एवं 12 से 14 वर्ष के बच्चों को मिलाकर प्रदेश भर में अब तक कुल तीन करोड़ 94 लाख 65 हजार 908 टीके लगाए गए हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu