बिलासपुर के एक मंदिर में अभद्रता, एक युवक गिरफ्तार

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 04 Oct 2025 03:41 PM
बिलासपुर के एक मंदिर में अभद्रता, एक युवक गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर के एक मंदिर में कथित तौर अभद्रता करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर के अशोक नगर स्थित एक मंदिर में कथित तौर पर अभद्र और अश्लील हरकत कर उसे अपवित्र करने के आरोप में पुलिस ने एक कुख्यात बदमाश अशरफ खान (26) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि यह घटना शुक्रवार रात की है।

शहर के पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) निमितेश ंिसह ने बताया कि शुक्रवार की रात में सरकंडा थाना पुलिस को एक महिला से सूचना मिली कि अशोक नगर के दुर्गा मंदिर स्थित शिव ंिलग के साथ किसी युवक ने छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करके उसे अपवित्र कर दिया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि आरोपी युवक की पहचान अशरफ खान के रूप में की गई है, जो एक कुख्यात बदमाश और नशे का आदी व्यक्ति है। वह ठेले पर पान बेचने का काम करता है। ंिसह ने बताया कि घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए तथा नाराज लोगों की भीड़ ने अशरफ के घर पर पहुंचकर पथराव किया तथा उसके पान के ठेला को आग के हवाले करने की कोशिश की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह आक्रोशित लोगों को शांत किया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस ने वहां अतिरिक्त बल भी तैनात कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद आरोपी अशरफ मोहल्ले में ही कहीं छिप गया था और उत्तरप्रदेश भागने की फिराक में था। लेकिन पुलिस ने देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296-सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील हरकतें करने, धारा 299-किसी धर्म या धार्मिक मान्यताओं का अपमान करने तथा धारा 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आक्रोशित भीड़ के खिलाफ आगजनी करने का मामला दर्ज किया है। वहीं क्षेत्र में पुलिस दल को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital