अश्विन के छह विकेट से भारत ने बांग्लादेश को 280 रन से हराया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 22 Sep 2024 07:14 PM
अश्विन के छह विकेट से भारत ने बांग्लादेश को 280 रन से हराया
ऑडियो सुनें

चेन्नई. पहली पारी के शतकवीर रविचंद्रन अश्विन ने दूसरी पारी में गेंद से अपने चिर-परिचित अंदाज में छह विकेट झटक कर दो मैचों की श्रृंखला के शुरुआती मुकाबले के चौथे दिन रविवार को यहां बांग्लादेश पर भारत की 280 रन से बड़ी जीत में अहम भूमिका निभाई.
बांग्लादेश के खिलाफ अपने शानदार रिकॉर्ड को जारी रखते हुए भारतीय टीम ने श्रृंखला में 1-0 की अजेय बढ.त बना ली है.

बांग्लादेश की टीम दिन की शुरुआत चार विकेट पर 158 रन से आगे से करते हुए 234 रन पर ऑल आउट हो गयी. अश्विन ने 88 रन देकर छह विकेट लिये. उन्हें रविंद्र जडेजा का शानदार साथ मिला जिन्होंने 58 रन देकर तीन विकेट चटाये. कप्तान नजमुल हसन शंटो ने बांग्लादेश के लिए 127 गेंद में आठ चौके और तीन छक्के की मदद से 82 रन की शानदार पारी खेली लेकिन उन्हें छोर से किसी बल्लेबाज का अच्छा साथ नहीं मिला.

बीते दिन के नाबाद बल्लेबाज शंटो और अनुभवी शाकिब अल हसन (25) ने हालांकि बांग्लादेश के लिए दिन की अच्छी शुरुआती की थी. दोनों ने खेल के शुरुआती घंटे में भारतीय गेंदबाजों को सफलता से दूर रखा. तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने इस दौरान अपनी गति और लाइन-लेंथ से प्रभावित किया लेकिन उन्हें किसमत का साथ नहीं मिला. गेंद कई बार बल्ले के बेहद करीब से निकली तो कई बार बल्ले का किनारा लेते हुए. बल्ले का किनारा लेने के बाद गेंद क्षेत्ररक्षक के हाथों में पहुंचने से पहले ही टप्पा खा गयी. शाकिब ने सिराज के खिलाफ पुल शॉट पर शानदार चौका लगाया. उन्हें जडेजा की गेंद पर जीवनदान भी मिल जब ऋषभ पंत ने स्टंप करने का मौका गंवा दिया. पहले घंटे के खेल के बाद ड्रक्िंस के समय बांग्लादेश का स्कोर चार विकेट पर 194 रन था.

पिच से गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिल रही थी लेकिन अश्विन ने अपने कौशल का शानदार इस्तेमाल कर बायें हाथ के बल्लेबाज शाकिब को काफी परेशान किया और फिर बैकवर्ड शॉट लेग पर यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराकर उनकी पारी का अंत किया.
शाकिब ने पांचवें विकेट के लिए शंटो के साथ 48 रन की साझेदारी की. इस साझेदारी के टूटने के बाद भारतीय गेंदबाजों को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी. जडेजा ने विकेटकीपर लिटन दास (01) को जल्दी ही चलता कर दिया.

अश्विन ने इसके बाद मेहदी हसन मिराज (08) को पवेलियन की राह दिखा कर टेस्ट में 37वीं बार पारी में पांच विकेट झटक कर महान शेन वॉर्न के रिकॉर्ड की बराबरी की. उन्होंने इस दौरान न्यूजीलैंड के दिग्गज रिचर्ड हेडली के 36 बार पांच विकेट लेने के रिकॉर्ड को पीछे छोडा. टेस्ट मैच में यह चौथी बार है जब इस अनुभवी हरफनमौला ने शतक लगाने के साथ पारी में पांच विकेट चटकाये हैं.

जडेजा ने इसके बाद शंटो को आउट कर बांग्लादेश के संघर्ष करने की उम्मीदों को खत्म कर दिया. एक छोर से लगातार विकेट गिरने के बीच बांग्लादेश के कप्तान ने तेजी से रन बनाने की रणनीति बनायी लेकिन जडेजा की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में जसप्रीत बुमराह द्वारा लपके गये. श्रृंखला का दूसरा टेस्ट मैच 27 सितंबर से कानपुर में खेला जायेगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu