भारत आर्थिक शक्ति के रूप में उभरने के लिए अपनी सभ्यता का कर रहा है पुनर्निर्माण: कनाडाई सांसद

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 31 Jan 2024 09:15 PM
भारत आर्थिक शक्ति के रूप में उभरने के लिए अपनी सभ्यता का कर रहा है पुनर्निर्माण: कनाडाई सांसद
ऑडियो सुनें

ओटावा. अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन को दुनियाभर के 1.2 अरब हिंदुओं के लिए एक नये युग की शुरुआत बताते हुए कनाडा के सांसद चंद्र आर्य ने कहा है कि भारत एक बड़ी वैश्विक आर्थिक एवं भू-राजनीतिक ताकत के रूप में उभरने के लिए अपनी सभ्यता का पुर्निनर्माण कर रहा है. प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की लिबरल पार्टी के सांसद आर्य ने राम मंदिर को लेकर संसद में एक बयान में कहा कि उन्होंने ओटावा के (एक) हिंदू मंदिर में 22 जनवरी को इस भावनात्मक पल का सीधा प्रसारण देखा था.

उन्होंने कहा, ”दुनिया में सबसे पुराने धर्म के इतिहास में 22 जनवरी, 2024 का दिन कनाडा के 10 लाख हिंदुओं समेत दुनियाभर के 1.2 अरब हिंदुओं के लिए एक नये युग की शुरुआत का प्रतीक है.” उन्होंने कहा, ”सदियों की प्रतीक्षा और काफी बलिदान के बाद अयोध्या में इस दिव्य मंदिर का उद्घाटन हुआ है और प्राण प्रतिष्ठा एक मूर्ति को देवता में बदल देती है.” उन्होंने कहा कि भारत एक बड़ी वैश्विक आर्थिक एवं भू-राजनीतिक शक्ति के रूप में उभरने के लिए अपनी सभ्यता का पुर्निनर्माण कर रहा है. आर्य ने कहा कि कनाडा और भारत आर्थिक अवसरों को साझा करने तथा वैश्विक चुनौतियों का समाधान खोजने में स्वाभाविक साझेदार हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu