नेपाल को 4-0 से हराकर सैफ अंडर-19 महिला फुटबॉल चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचा भारत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 06 Feb 2024 07:55 PM
नेपाल को 4-0 से हराकर सैफ अंडर-19 महिला फुटबॉल चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचा भारत
ऑडियो सुनें

ढाका. नेहा के दो गोल की मदद से भारत ने मंगलवार को यहां अपने आखिरी लीग मैच में नेपाल को 4-0 से हराकर सैफ अंडर-19 महिला फुटबॉल चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश किया. मैच का पहला हाफ गोल रहित रहने के बाद नेहा ने 54वें और 80वें मिनट में गोलकर भारत को 2-0 से आगे कर दिया. टीम के लिए सुलांजना राउल (85वां मिनट) और रेमरौटपुई कोल्ने (90+3 मिनट) ने दो अन्य गोल किये.

भारत के सामने गुरुवार को खेले जाने वाले फाइनल में मेजबान और मौजूदा चैंपियन बांग्लादेश की चुनौती होगी. भारतीय टीम ने इससे पहले अपना पहला मैच भूटान के खिलाफ 10-0 से जीता था जबकि दूसरे मुकाबले में उसे बांग्लादेश से 0-1 से हार मिली थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu