भारत-अमेरिका संबंध न केवल दोनों देशों बल्कि पूरी दुनिया की भलाई के लिए महत्वपूर्ण : राजदूत संधू

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 21 Jan 2024 07:01 PM
भारत-अमेरिका संबंध न केवल दोनों देशों बल्कि पूरी दुनिया की भलाई के लिए महत्वपूर्ण : राजदूत संधू
ऑडियो सुनें

वाशिंगटन. अमेरिका में भारत के निवर्तमान राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने प्रवासी समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और अमेरिका के बीच संबंध न केवल दोनों देशों के लिए अहम हैं बल्कि पूरी दुनिया की भलाई के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण हैं. संधू ने प्रवासी भारतीय समुदाय से कहा कि इस साझेदारी को और मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है.

अमेरिका के प्रतिष्ठित भारतीय-अमेरिकियों के एक समूह को शनिवार को संबोधित करते हुए संधू ने उनसे यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया कि अगली पीढ.ी भारत से जुड़ी रहे और वे नियमित आधार पर भारत की यात्रा करते रहें. उन्होंने शनिवार को डिजिटल विदाई समारोह के दौरान करीब 200 भारतीय-अमेरिकियों से कहा, ”यह संबंध न केवल हमारे दोनों देशों के लिए बल्कि वैश्विक हित के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण हैं.” संधू 35 साल के शानदार करियर के बाद इस महीने के अंत में भारतीय विदेश सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे हैं.

उन्होंने कहा, ”आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आपके बच्चे भारत से जुड़े रहें, वे भारत की यात्रा करें. अमेरिका में यहां कई अन्य समुदायों की तरह आप अपने जुड़ाव, अपने समूहों के जरिए यह सुनिश्चित कर सकते हैं क्योंकि आप सभी उनके भारत जाने का खर्च वहन कर सकते हैं.”

संधू ने कहा, ”अगर बच्चों की सुरक्षा के संबंध में कोई दिक्कत आती है तो मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि दूतावास और वाणिज्य दूतावास आपकी मदद करेगा. हम इस तरह से व्यवस्था करेंगे कि यह फुलप्रूफ हो. जब वे जाए तो उनके पास मदद हो. लेकिन उन्हें भेजिए क्योंकि कल वे अलग स्थिति में होंगे. अगर वे भारत को अच्छी तरह जानते होंगे तो भविष्य में भारत की ओर रुख करने वाली ज्यादातर अंतरराष्ट्रीय कंपनियों उनकी र्भितयां करेंगी.” उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में दोनों देशों के बीच संबंध मजबूत होना तय है.

संधू की न्यूयॉर्क, शिकागो, ‘ूस्टन, अटलांटा और सैन फ्रांसिस्को के बाद सिएटल में छठा भारतीय वाणिज्य दूतावास खोलने में अहम भूमिका रही है. उन्होंने समुदाय से कहा कि अमेरिका में जल्द ही दो और भारतीय वाणिज्य दूतावास खुलेंगे. उन्होंने कहा कि राजदूत के तौर पर अपने कार्यकाल में उन्होंने अमेरिका के विभिन्न राज्यों के कम से कम 44 गवर्नर से बात की है. दो घंटे से अधिक समय तक चले वर्चुअल विदायी समारोह के दौरान भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने भी अपने कार्यकाल के दौरान भारत-अमेरिका संबंध में की गयी प्रगति और उनके नेतृत्व की प्रशंसा की.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu