India Vs Australia: भारत को पहला झटका, राहुल आउट, ऑस्ट्रेलिया 181 रन पर सिमटी…

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 04 Jan 2025 10:47 AM
India Vs Australia: भारत को पहला झटका, राहुल आउट, ऑस्ट्रेलिया 181 रन पर सिमटी…
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: भारत की दूसरी पारी की शुरुआत हो चुकी है। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल क्रीज पर हैं। भारत को दूसरी पारी में चार रन की बढ़त हासिल है। ये दोनों टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दिलाना चाहेंगें।

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी दूसरे दिन 181 रन पर सिमट गई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने अपनी पहली पारी में 185 रन बनाए थे। इस लिहाज से टीम इंडिया को दूसरी पारी में चार रन की बढ़त हासिल है। खास बात यह रही कि जब ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट गंवा दिए थे, उसके बाद कप्तान बुमराह मैच को छोड़कर स्कैन के लिए अस्पताल चले गए थे।

बुमराह की गैरमौजूदगी में भारत के बाकी तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और बाकी के चार विकेट जल्द ही निपटा दिए। बुमराह की गैरमौजूदगी में कोहली कप्तानी कर रहे थे। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन-तीन विकेट लिए और नीतीश रेड्डी और बुमराह को दो-दो विकेट मिले।

आज ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट पर नौ रन से आगे खेलना शुरू किया और 172 रन बनाने में बाकी के नौ विकेट गंवा दिए। बुमराह ने मार्नस लाबुशेन को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। वह दो रन बना सके। फिर सिराज का कहर देखने को मिला। उन्होंने पारी के 12वें ओवर में सैम कोंस्टास और ट्रेविस हेड को आउट किया।

कोंस्टास 23 रन और हेड चार रन बना सके। इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने स्टीव स्मिथ को राहुल के हाथों कैच कराया। वह 33 रन बना सके। प्रसिद्ध ने स्मिथ को आउट करने के बाद एलेक्स कैरी को क्लीन बोल्ड किया। कैरी 21 रन बना सके। इस बीच डेब्यूटांट ब्यू वेबस्टर ने अर्धशतक लगाया। फिर नीतीश रेड्डी का शो देखने को मिला।

नीतीश रेड्डी ने भी कमाल की गेंदबाजी करते हुए लगातार दो गेंद पर दो विकेट झटके। उन्हें ऑस्ट्रेलियाई पारी के 45वें ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान पैट कमिंस को कोहली के हाथों कैच कराया था। कमिंस 10 रन बना सके थे। इसके बाद पारी के 47वें ओवर की पहली गेंद पर नीतीश ने मिचेल स्टार्क को राहुल के हाथों कैच कराया।

स्टार्क एक रन बना सके। हालांकि, नीतीश हैट्रिक से चूक गए और लियोन ने उनकी गेंद को लेग साइड में खेलकर एक रन लिया। 166 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को नौवां झटका लगा। प्रसिद्ध कृष्णा ने ब्यू वेबस्टर को यशस्वी के हाथों कैच कराया। वेबस्टर 105 गेंद में पांच चौके की मदद से 57 रन बनाकर आउट हुए। सिराज ने बोलैंड (9) को क्लीन बोल्ड कर ऑस्ट्रेलियाई पारी 181 रन पर समेट दी।

166 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को नौवां झटका लगा। प्रसिद्ध कृष्णा ने ब्यू वेबस्टर को यशस्वी के हाथों कैच कराया। वेबस्टर 105 गेंद में पांच चौके की मदद से 57 रन बनाकर आउट हुए। प्रसिद्ध का यह तीसरा विकेट रहा। इससे पहले उन्होंने स्टीव स्मिथ और एलेक्स कैरी को आउट किया था। फिलहाल स्कॉट बोलैंड और नाथन लियोन क्रीज पर हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital