भारतीय वायु सेना का विमान पुणे से दिल्ली लाया यकृत, पूर्व सैनिक की बचायी जान

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 25 Feb 2024 09:44 PM
भारतीय वायु सेना का विमान पुणे से दिल्ली लाया यकृत, पूर्व सैनिक की बचायी जान
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. दिल्ली में सेना के एक अस्पताल से चिकित्सकों के एक दल को यकृत लाने के लिए पुणे ले जाने के वास्ते बहुत कम समय में भारतीय वायु सेना के डोर्नियर विमान को तैनात किया गया, जिससे यहां एक पूर्व सैन्य कर्मी की जान बचायी गयी. भारतीय वायु सेना ने रविवार को विमान और चिकित्सकों के दल की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा कीं.

वायु सेना ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”23 फरवरी 2024 की रात को पुणे से दिल्ली एक यकृत लाने के लिए आर्मी हॉस्पिटल (आरएंडआर) के चिकित्सकों के एक दल को लाने के लिए बहुत कम समय में भारतीय वायु सेना के एक डोर्नियर विमान को तैनात किया गया है. इसके बाद की गयी प्रतिरोपण सर्जरी से एक पूर्व सैनिक की जान बचाने में मदद मिली. हर काम देश के नाम.” एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चिकित्सकों के एक दल को दिल्ली से पुणे ले जाया गया और वापस लाया गया. यकृत प्रतिरोपण दिल्ली में आर्मी हॉस्पिटल (रिसर्च एंड रेफरल) में हुआ.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu