भारतीय वायुसेना की टीम ने रांची में शानदार ‘एयर शो’ से मंत्रमुग्ध किया

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 19 Apr 2025 01:42 PM
भारतीय वायुसेना की टीम ने रांची में शानदार ‘एयर शो’ से मंत्रमुग्ध किया
ऑडियो सुनें

रांची: भारतीय वायु सेना की प्रतिष्ठित ‘सूर्य किरण एरोबैटिक टीम’ (एसकेएटी) ने शनिवार सुबह ‘नामकुम आर्मी ग्राउंड’ में शानदार ‘एयर शो’ से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस कार्यक्रम में एयर चीफ मार्शल ए.पी. ंिसह समेत वरिष्ठ रक्षा एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। इस कार्यक्रम को दो चरणों में विभाजित किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम के एक चरण में छह विमानों ने करीबी संरचना में उड़ान भरी जबकि दूसरे चरण में इन विमानों ने जमीन से मात्र 100 फुट की ऊंचाई पर करतब दिखाए। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘इस ‘एयर शो’ का आयोजन केवल करतब दिखाने के लिए नहीं किया गया बल्कि इस दौरान वायुसेना के जुनून, अनुशासन और उसकी भावना को दर्शाया गया।’’ रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने हालांकि बताया कि नौ विमानों में से तीन विमान शुक्रवार को रांची में बारिश और ओलावृष्टि के कारण आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए थे।

उन्होंने कहा कि रांची में पहली बार विमानों ने इतनी कम ऊंचाई पर करतब दिखाए। अधिकारी ने बताया कि 1996 में गठित एसकेएटी ने भारत और श्रीलंका, म्यांमा, चीन, ंिसगापुर और संयुक्त अरब अमीरात सहित दुनिया भर में 500 से अधिक ऐसे शो किए हैं।

उन्होंने कहा कि अपने आदर्श वाक्य ‘सदैव सर्वोत्तम’ के लिए जानी जाने वाली इस टीम का ‘एयर शो’ युवाओं को प्रेरित करने और सशस्त्र बलों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के भारतीय वायुसेना के कार्यक्रम के तहत किया गया। यह कार्यक्रम रांची में रविवार को पुन: होगा। इसके बाद 22-23 अप्रैल को पटना में ‘एयर शो’ होगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital