सातवीं कक्षा के भारतीय-अमेरिकी छात्र ने ‘स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी’ का खिताब जीता

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 31 May 2024 09:00 PM
सातवीं कक्षा के भारतीय-अमेरिकी छात्र ने ‘स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी’ का खिताब जीता
ऑडियो सुनें

वाशिंगटन. अमेरिका में फ्लोरिडा के सातवीं कक्षा के 12 वर्षीय भारतीय-अमेरिकी छात्र बृहत सोमा ने ‘स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी’ के टाईब्रेकर में 29 शब्दों का सही उच्चारण कर यह खिताब अपने नाम कर लिया और इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में छोटे नस्ली समूह के बच्चों का दबदबा कायम रखा.

बृहत बृहस्पतिवार को ‘स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी’ में विजयी हुए और उन्होंने 50,000 अमेरिकी डॉलर से अधिक नकद एवं अन्य पुरस्कार अर्जित किए. इस साल की प्रतियोगिता टाईब्रेकर तक पहुंची, जिसमें बृहत ने 90 सेकंड में 29 शब्दों का सही उच्चारण करके फैजान जकी को हराया. फैजान ‘लाइटनिंग राउंड’ में 20 शब्दों का सही उच्चारण कर पाये. बृहत का चैम्पियनशिप (प्रतियोगिता) शब्द “एब्सिल” था, जिसे “पर्वतारोहण के दौरान ऊपर एक आगे निकले हुए हिस्से पर रस्सी के सहारे उतरना” के रूप में परिभाषित किया गया है.

टाईब्रेकर में बृहत पहले स्थान पर रहे और 30 शब्द पूरे करने के बाद ऐसा लगा कि उन्हें हराना असंभव होगा. शुरुआत में फैजान की गति अधिक असमान थी. उन्होंने 25 शब्दों का उच्चारण किया, लेकिन उनमें से चार गलत हो गए. आयोजकों ने कहा, “बृहत सोम की शब्दों पर अदभुत पकड़ है. 2024 ्क्रिरप्स नेशनल स्पेलिंग बी का चैंपियन. अविश्वसनीय याददाश्त वाला यह लड़का एक भी शब्द नहीं चूका और स्क्रिप्स कप घर ले जा रहा है.”

आयोजकों ने कहा, “बृहत सोमा ने 30 में से 29 शब्दों का सही उच्चारण किया और प्रतिष्ठित चैंपियन का खिताब हासिल करने एवं 2022 में हरिनी लोगन द्वारा बनाए गए स्थायी स्पेल-ऑफ रिकॉर्ड को तोड़ने का प्रयास किया. प्रतियोगिता के पहले ‘स्पेल-ऑफ’ के दौरान लोगन ने 26 में से 22 शब्दों का सही उच्चारण किया था. ” बी के कार्यकारी निदेशक कोरी लोफ्लर ने कहा, “जैसे-जैसे प्रतियोगिता आगे बढ़ी, यह स्पष्ट हो गया कि फैजान और बृहत आज रात शब्दकोश को पढ़ने के लिए तैयार थे.” इन दोनों प्रतियोगियों में से प्रत्येक को पूर्व निर्धारित शब्द सूची में से अधिक से अधिक शब्दों का उच्चारण करने के लिए 90 सेकंड का समय दिया गया था जबकि अन्य प्रतिभागियों को को अलग रखा गया.

उन्होंने 90 सेकंड की अवधि में अपने सामने आए हर शब्द को सही ढंग से उच्चारण किया. प्रतियोगिता के दौरान बृहत के माथे पर सिंदूर का टीका लगा था जो शक्ति और पवित्रता का हिंदू प्रतीक है. उनके माता-पिता ने बताया कि बृहत को पवित्र हिंदू ग्रंथ भगवद गीता का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा याद था. बृहत ने कहा, “जब मुझे एहसास हुआ कि मैं जीत गया हूं तो मेरा दिल बहुत तेजी से धड़कने लगा. मुझे अच्छा लग रहा था कि मैं जीत जाऊंगा क्योंकि मैंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन हां, आप कभी नहीं जानते. मैं अभी भी उस पल को आत्मसात नहीं कर पाया हूं.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu