भारतीय-अमेरिकी छात्रा प्रीशा चक्रवर्ती दुनिया के प्रतिभाशाली छात्रों की सूची में शामिल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 15 Jan 2024 09:06 PM
भारतीय-अमेरिकी छात्रा प्रीशा चक्रवर्ती दुनिया के प्रतिभाशाली छात्रों की सूची में शामिल
ऑडियो सुनें

वाशिंगटन. भारतीय-अमेरिकी स्कूली छात्रा प्रीशा चक्रवर्ती (9) को प्रतिष्ठित जॉन्स हॉपकिन्स सेंटर फॉर टैलेंटेड यूथ द्वारा “दुनिया के सबसे प्रतिभाशाली” छात्रों की सूची में शामिल किया गया है. करीब 90 देशों में 16,000 से अधिक छात्रों की परीक्षा के परिणामों के आधार पर चक्रवर्ती को इस सूची में शामिल किया गया है.

सोमवार को जारी एक मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार प्रीशा कैलिफोर्निया के फ्रेमोंट में वार्म ्प्रिरंग एलीमेंट्री स्कूल की छात्रा है और उसने ग्रेड तीन की छात्रा के रूप में 2023 की र्गिमयों में अमेरिका स्थित जॉन्स हॉपकिंस सेंटर फॉर टैलेंटेड यूथ की परीक्षा में शामिल हुई थी.
बयान में कहा गया है कि दुनिया भर के 90 से अधिक देशों के 16,000 से अधिक छात्रों की परीक्षा के बाद प्रीशा चक्रवर्ती को सूची में शामिल किया गया. चक्रवर्ती को विभिन्न परीक्षाओं में असाधारण प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया है.

हर साल 30 प्रतिशत से भी कम विद्यार्थी परीक्षा के अर्हता प्राप्त कर पाते हैं. प्रीशा प्रसिद्ध मेन्सा फाउंडेशन की आजीवन सदस्य है, जो दुनिया का सबसे पुराना उच्च ‘आईक्यू सोसाइटी’ है. विभिन्न संबद्ध परीक्षाओं में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी इस सोसाइटी के सदस्य बन सकते हैं. प्रीशा के माता-पिता के अनुसार, उसे हमेशा सीखने का शौक रहा है और वह एक मेधावी छात्रा है. प्रीशा को पढ़ाई के अलावा यात्रा करना, मार्शल आर्ट भी पसंद हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu