बैंक में निकलीं स्पेशलिस्ट ऑफिसर की ढेरों नौकरियां, जानें कौन कर सकता है आवेदन; वेतन 1.20 लाख तक

Indian Bank Specialist Officer Recruitment 2025: इंडियन बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 171 पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट indianbank.in के माध्यम से कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 सितंबर 2025 से शुरू होकर 13 अक्तूबर 2025 तक चलेगी।

कौन कर सकता है आवेदन
उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में स्नातक, बी.टेक/बीई, स्नातकोत्तर, सीए, एमएससी, एमबीए/पीजीडीएम, एमसीए, एमएस, या आईसीएसआई की डिग्री होना अनिवार्य है।

इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 23 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 36 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु में छूट नियमानुसार लागू होगी।

इतना लगेगा आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपये है, जबकि एससी, एसटी और पीएच उम्मीदवारों के लिए यह 175 रुपये है। भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

वेतन
स्केल II का वेतन 64,820 रुपये से 93,960 रुपये तक है, जबकि स्केल III का वेतन 85,920 रुपये से 1,05,280 रुपये तक निर्धारित किया गया है। इसके अलावा, स्केल IV का वेतन 1,02,300 रुपये से 1,20,940 रुपये तक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button