कनाडा को 8-0 से रौंदकर भारतीय पुरूष हॉकी टीम राष्ट्रमंडल सेमीफाइनल में

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 03 Aug 2022 10:35 PM
कनाडा को 8-0 से रौंदकर भारतीय पुरूष हॉकी टीम राष्ट्रमंडल सेमीफाइनल में
ऑडियो सुनें

बर्मिंघम. हरमनप्रीत सिंह और आकाशदीप सिंह के दो दो गोल की मदद से भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों की पुरूष हॉकी स्पर्धा में कनाडा को 8 . 0 से रौंदकर पूल बी में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया. भारत के लिये हरमनप्रीत सिंह (सातवां और 54वां मिनट) ने दो पेनल्टी कॉर्नर तब्दील किये जबकि आकाशदीप सिंह (38वां और 60वां मिनट) ने फील्ड गोल दागे . अमित रोहिदास (दसवां), ललित उपाध्याय (20वां), गुरजंत सिंह (27वां) और मनदीप सिंह (58वां) ने एक एक गोल दागा .

भारत अब पूल बी में शीर्ष पर पहुंच गया है और आखिरी ग्रुप मैच में बृहस्पतिवार को वेल्स से खेलेगा. पहले मैच में घाना को 11 . 0 से हराने के बाद भारतीय टीम को दूसरे मैच में इंग्लैंड ने 4 . 4 से ड्रॉ पर रोका था. कनाडा के खिलाफ भारत ने पहले दो क्वार्टर में ही दबदबा बना लिया . भारत को पांचवें मिनट में लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन कनाडा के बलराज पनेसर ने हरमनप्रीत सिंह के प्रयास नाकाम कर दिये.

हरमनप्रीत ने दो मिनट बाद गोल करके भारत को बढत दिला दी . इसके तीन मिनट बाद डिफेंडर रोहिदास ने बेहतरीन फील्ड गोल दागा. वरूण कुमार से मिली लांग बॉल को सर्कल के भीतर पकड़कर उन्होंने यह गोल किया. दूसरे क्वार्टर में भारत को 19वें मिनट में लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले जिनमें से दूसरे पर गोल हुआ . ललित ने वरूण कुमार की फ्लिक नाकाम रहने के बाद रिबाउंड पर गोल दागा.

कनाडा के गोलकीपर ने 24वें मिनट में अभिषेक की रिवर्स हिट पर एक र्शितया गोल बचाया . इसके बाद पेनल्टी कॉर्नर पर जुगराज सिंह का गोल भी बचाया. कुछ सेकंड बाद गुरजंत ने बायें फ्लैंक से हार्दिक के पास पर गोल करके भारत की बढत और बढा दी . कनाडा को 28वें मिनट में मिला पेनल्टी कॉर्नर बेकार गया.

दूसरे हाफ में भी भारत का दबदबा रहा और 38वें मिनट में आकाशदीप ने मनप्रीत सिंह और नीलाकांता सिंह के पास पर गोल दागा .
चौथे क्वार्टर में मनदीप सिंह और विवेक सागर प्रसाद पेनल्टी कॉर्नर तब्दील नहीं कर सके . आखिरी छह मिनट में हालांकि हरमनप्रीत , मनदीप और आकाशदीप ने गोल करके भारत को विशाल अंतर से जीत दिलाई.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu