भारतीय मूल की उद्यमी हरप्रीत कौर ने ब्रिटेन के लोकप्रिय टीवी शो में जीत दर्ज की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 27 Mar 2022 07:43 PM
ऑडियो सुनें

लंदन. भारतीय मूल की उद्यमी और उत्तरी इंग्लैंड में मिठाई की दुकान चलाने वाली 30 वर्षीय हरप्रीत कौर ने ब्रिटेन के लोकप्रिय टेलीविजन शो ‘ द अप्रेंटिस’में जीत हासिल की है.उन्होंने 16 प्रतिभागियों को पछाड़ कर 2.5 लाख पौंड का निवेश हासिल किया है.
बीबीसी पर प्रसारित और कारोबारी लॉर्ड एलन सुगर द्वारा संचालित शो के 16वें संस्करण में भारतीय मूल के एक अन्य प्रतिभागी अक्षय ठकरार सहित ब्रिटेन के विभिन्न हिस्सों से आए उद्यमियों को उन्होंने टक्कर दी और यह जीत दर्ज की.

अंत में कौर कारोबार नेता को संतुष्ट करने में सफल रही कि वह उनके डेजर्ट पार्लर ‘ ओ सो यम’ का विस्तार करने के विचार का समर्थन करें. सप्ताहांत में पूर्व में रिकॉर्ड किए गए एपिसोड में उन्हें विजेता घोषित किया गया. कौर ने कहा, ‘‘ बहुत खुश हैं. मेरे पास यह बताने के लिए शब्द नहीं है कि मैंने बीबीसी अप्रेंटिस जीत ली है.लेकिन मैं ओ सो यम के नए अध्याय को लेकर बहुत उत्साहित हूं. सभी को धन्यवाद जिन्होंने मेरा समर्थन किया.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu