गाजा में मारे गए इजराइली सैनिकों में भारतीय मूल का सैनिक भी शामिल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 01 Nov 2023 08:38 PM
गाजा में मारे गए इजराइली सैनिकों में भारतीय मूल का सैनिक भी शामिल
ऑडियो सुनें

यरूशलम. गाजा में जारी युद्ध में मारे गए इजराइली सैनिकों में भारतीय मूल का 20 वर्षीय सैनिक भी शामिल है. भारतीय समुदाय के सदस्यों और डिमोना शहर के मेयर ने बुधवार को यह जानकारी दी. स्टाफ सर्जेंट हलेल सोलोमन दक्षिण इजराइल के डिमोना शहर से संबंध रखते थे.

मेयर बेनी बिटन ने बुधवार को फेसबुक पर लिखा, “हम अत्यंत दु:ख के साथ गाजा में जारी युद्ध में डिमोना के निवासी हलेल सोलोमन की मृत्यु की घोषणा करते हैं.” उन्होंने लिखा, “हम माता-पिता रोनित और मोर्दचाई, और बहनों: यास्मीन, हिला, वेरेड और शेक्ड के दु?ख में शामिल हैं…. हेलेल सेवा की इच्छा से गिवती (ब्रिगेड) में भर्ती हुए थे. हलेल एक सर्मिपत व्यक्ति थे. पूरा डिमोना शहर उनके निधन पर शोक में डूबा है.”

डिमोना को कुछ लोग “लिटिल इंडिया” भी कहते हैं, क्योंकि इस शहर में बड़ी संख्या में भारत से आए यहूदी रहते हैं. भारतीय समुदाय के सदस्यों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ”वह (सोलोमन) अच्छे व्यवहार वाले युवक थे और उनका भविष्य बहुत उज्ज्वल था.” उन्होंने सोलोमन के निधन और “इजरायल के अस्तित्व के लिए युद्ध लड़ रहे” अन्य युवा इजरायलियों की मौत पर शोक व्यक्त किया. गाजा में जारी युद्ध के दौरान कम के कम 11 इजराइली सैनिकों की मौत हो चुकी है.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu