नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकवादी ढेर, एक जवान शहीद

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 08 Jul 2022 06:23 PM
नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकवादी ढेर, एक जवान शहीद
ऑडियो सुनें

श्रीनगर. जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर शुक्रवार को तड़के सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया. सुरक्षा बलों की कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया, जबकि एक जवान शहीद हो गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर जिले के करनाह सेक्टर के गुरान नाला अमरोही में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया. अधिकारियों ने बताया कि मौके से एक एके राइफल, तीन एके मैगजीन, 200 एके कारतूस, तीन पिस्तौल, चार पिस्तौल की मैगजीन और चार हथगोले बरामद किए गए. उन्होंने कहा कि अभियान अब भी जारी है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu