भाजपा शासन में महंगाई दर नीचे और विकास की दर ऊपर होती है : सुधांशु त्रिवेदी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 14 Nov 2023 08:43 PM
भाजपा शासन में महंगाई दर नीचे और विकास की दर ऊपर होती है : सुधांशु त्रिवेदी
ऑडियो सुनें

जयपुर. भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी ने मंगलवार को कहा कि भाजपा सरकार के शासन में महंगाई दर नीचे और विकास दर ऊपर होती है और जब कांग्रेस सरकार आती है तब महंगाई की दर ऊपर और विकास की दर नीचे होती है. त्रिवेदी ने कहा कि दुनिया भर में विपरीत परिस्थितियों के बावजूद देश की अर्थव्यवस्था धीरे-धीरे सामान्य हो रही है और वर्तमान मुद्रास्फीति दर 4.87 प्रतिशत दर्ज की गई है.

उन्होंने आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन में संवाददाताओं से बातचीत में कहा “जब भाजपा शासन होता है तो मंहगाई की दर नीचे और विकास की दर ऊपर होती है और जब उनकी सरकार आती है तब महंगाई दर ऊपर और विकास की दर नीचे होती है.” उन्होंने कहा कि “जुलाई में देश के शीर्ष महंगाई वाले तीन राज्यों में राजस्थान एक था जहां महंगाई दर देश में सबसे अधिक (9.6%) दर्ज की गई थी.
उन्होंने कहा कि जो लोग कहते थे कि भाजपा ने अर्थव्यवस्था को बबार्द कर दिया.. तबाह कर दिया उन्हें देखना चाहिए कि विपरीत परिस्थितियों में अर्थव्यवस्था मोदी जी के नेतृत्व में सामान्य होती जा रही है.

उन्होंने हाल ही में कांग्रेस ने महंगाई को लेकर जयपुर में रैली की थी, लेकिन उस रैली में राहुल गांधी ने हिंदुत्व के खिलाफ भाषण दिया था. उन्होंने कहा कि “इसका कारण यह है कि उन्हें महंगाई और बेरोजगारी से कोई परेशानी नहीं है, उन्हें केवल हिंदुओं और हिंदुत्व से परेशानी है.

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्रियों इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के समय जब उनकी पूर्ण बहुमत की सरकारें थीं, तब देश की विकास दर दो प्रतिशत से ऊपर नहीं गई थी, उस समय लोग मजाक करते थे कि यही तो है ”हिंदू विकास दर” और उस समय महंगाई दर 15 फीसदी से ऊपर थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu